Posts

एकता रथ यात्रा पहुंची पन्ना बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

Image
स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात से शुरू हुई 'एकता रथ यात्रा' मध्य प्रदेश के अनेक जिलों से गुजरते हुए पन्ना पहुंची। पन्ना, में भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का वरिष्ठ भाजपा नेता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज केशरवानी द्वारा पुष्प वर्षा , माल्यार्पण और ढोल-ढमाके के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में स्वागत के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोग शामिल रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज केशरवानी द्वारा पुष्प वर्षा , माल्यार्पण और ढोल-ढमाके के साथ यात्रा का किया गया स्वागत यात्रा का अजयगढ़ चौराहे पर पुष्प वर्षा , माल्यार्पण और ढोल-ढमाके के साथ लोगों द्वारा किया गया स्वागत निकाली जा रही इस यात्रा में सरदार पटेल की दुर्लभ व्यक्तिगत वस्तुओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। यह यात्रा पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल के साथ गुजर रही है। स्वागत करने वालों में...

अजयगढ़ क्षेत्र में घटित हुई दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे की निर्मम हत्या, बलात्कार की आशंका।।

Image
स्टार न्यूज नेटवर्क ब्यूरो , पन्ना/  (www.starnewsnetworks.com) पन्ना,  अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहुनिया, माधौगंज वार्ड 13 में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनू कुशवाहा (उम्र लगभग 28 वर्ष, पति नारायण) और उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और मृत महिला के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों में कोई अंकुश नहीं , जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, स्थानीय लोगों ने टी0आई0 हटाओ , नगर बचाओ की तख्तियां हवा में लहराकर अपने गुस्से का इज़हार किया । बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम 16-17 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी बख्त सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच को गति देने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया ह...

घायल बुजुर्ग की पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत, सलेहा थाने के बछरवारा गांव का मामला ll

👉 https://starnewsnetworks.com/panna-news/घायल-बुजुर्ग-की-पंद्रह-दि/🖕 स्टार न्यूज नेटवर्क ब्यूरो , पन्ना/  (www.starnewsnetworks.com)  पन्ना, पन्ना।।सलेहा थाना अन्तर्गत ग्राम बछरवारा में 27 अगस्त को अंकित द्विवेदी ने गांव के ही अनुसूचित जाति के 65 वर्षीय बुजुर्ग शुकलाल चौधरी के ऊपर अकारण प्राण घातक हमला कर दिया था मृतक के ऊपर जब हमला किया गया तब वह बकरी चरा रहे थे बकरी चराते समय बछरवारा के अंकित द्विवेदी ने वृद्ध शुकलाल के ऊपर कई जगह धार दार  हथियार से हमला किया गया था गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को  बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था घायल बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखकर पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रीवा मेडिकल कालेज रिफर  किया गया था बुजुर्ग की स्थिति में तब भी सुधार नहीं हुआ तब फिर रीवा से जबलपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया बुजुर्ग जिंदगी और मौत की जगं लड़ते-लड़ते हार गया l 11 सितंबर को बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज शाम 7 बजे दम तोड़ दिया, मौत की खबर लगते ही बहुजन समाज पार्टी एवं भीम आर्मी ने सलेहा में आक्रोश व्यक्त करते ...