अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया, जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है । मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।

अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई

Star News
STAR NEWS Networks
BREAKING
🔴 दमन, फर्जी मुकदमों और वादाखिलाफी से त्रस्त हजारों आदिवासी किसान–महिलाएं 5 अप्रैल को दिल्ली कूच की तैयारी🔴 खाद-बीज एजेंसी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले 'सीतापुर गैंग' का शाहनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार🔴 ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब, शराब माफिया डरा-धमकाकर बीच रास्ते से लूट ले गए खेप आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 🔴 शराब दुकान को नगर से बाहर रखे जाने के लिए पवई नगर वासियों ने तहसीलदार को दिया आवेदन 🔴 अमित जैन बने जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना, बधाइयों का लगा ताता 🔴 एक अप्रैल को प्रवेशोत्सव के साथ 4 अप्रैल तक चलेगा स्कूल चलें हम अभियान🔴 "भागने की कोशिश नाकाम—₹2.42 लाख का मसरूका जब्त, ताश पर लग रहे थे हजारों के दांव"🔴 दमन, फर्जी मुकदमों और वादाखिलाफी से त्रस्त हजारों आदिवासी किसान–महिलाएं 5 अप्रैल को दिल्ली कूच की तैयारी🔴 खाद-बीज एजेंसी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले 'सीतापुर गैंग' का शाहनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार🔴 ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब, शराब माफिया डरा-धमकाकर बीच रास्ते से लूट ले गए खेप आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 🔴 शराब दुकान को नगर से बाहर रखे जाने के लिए पवई नगर वासियों ने तहसीलदार को दिया आवेदन 🔴 अमित जैन बने जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना, बधाइयों का लगा ताता 🔴 एक अप्रैल को प्रवेशोत्सव के साथ 4 अप्रैल तक चलेगा स्कूल चलें हम अभियान🔴 "भागने की कोशिश नाकाम—₹2.42 लाख का मसरूका जब्त, ताश पर लग रहे थे हजारों के दांव"
STAR NEWS
🏠
Home
Panna
Satna
Chhatarpur
🇮🇳
India
🎬
Entertainment
🎥
Video
📤
Submit
🔴
Cricket
🪔
Panchang
© 2026 STAR NEWS
📰 STAR NEWS
LIVE

अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
03/04/2026, 11:34:15

आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रुपये का जप्त

स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया, जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है । मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।

अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई

पवई टीआई सुशील कुमार ने कार्रवाई कर अपराधियों को दिया सख़्त संदेश, मचा हड़कंप

गिरफ्तार आरोपियो में राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पिता महादेव अग्निहोत्री, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर, नीलेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का जप्त किया गया है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार, थाना पवई पुलिस टीम एवं पुलिस सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

एकता रथ यात्रा पहुंची पन्ना बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

घायल बुजुर्ग की पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत, सलेहा थाने के बछरवारा गांव का मामला ll

प्रवेश उत्सव के साथ हुआ स्कूल चलें हम का आगाज़ पन्ना विधायक ने छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क पुस्तकें एवं साइकिले