अजयगढ़ क्षेत्र में घटित हुई दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे की निर्मम हत्या, बलात्कार की आशंका।।
स्टार न्यूज नेटवर्क ब्यूरो , पन्ना/ (www.starnewsnetworks.com) पन्ना, अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहुनिया, माधौगंज वार्ड 13 में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनू कुशवाहा (उम्र लगभग 28 वर्ष, पति नारायण) और उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और मृत महिला के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों में कोई अंकुश नहीं , जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, स्थानीय लोगों ने टी0आई0 हटाओ , नगर बचाओ की तख्तियां हवा में लहराकर अपने गुस्से का इज़हार किया ।
बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम
16-17 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी बख्त सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच को गति देने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा करने का दावा किया है।
महिला और उसके 5 साल के बेटे की निर्मम हत्या , रात में वारदात की दिया अंजाम , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस क्रूर घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पूर्ण सत्यता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस बीच, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस भयावह घटना ने न केवल अजयगढ़, बल्कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलाने का दबाव बढ़ रहा है। एडीशनल एसपी बंदना चौहान व एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा , “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।”
इनका कहना हे :-
अजयगढ़ की हृदय विदारक घटना में मां-बेटे की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना पीड़ितों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है, और हम पुलिस प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक महोदया से हमारा आग्रह है कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हम चेतावनी देते हैं कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा, तो जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अजयगढ़ थाने का घेराव करेगी। इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अनीश खान (जिलाध्यक्ष) जिला कांग्रेस कमेटी, पन्ना
हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं, सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है । अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी , पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जाँच कर रही है, वारदात का खुलासा जल्द होगा , मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, कार्यवाही जारी है – राजीव सिंह भदौरिया एस0डी0 ओ0पी0 अजयगढ़
Comments
Post a Comment