Posts

Showing posts from April, 2026

अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Image
स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ...

प्रवेश उत्सव के साथ हुआ स्कूल चलें हम का आगाज़ पन्ना विधायक ने छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क पुस्तकें एवं साइकिले

Image
स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत बुधवार को शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नवीन प्रवेशित एवं कक्षोन्नति प्राप्त करने वाली छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरूस्कार का वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। पन्ना विधायक ने कहा कि सभी पात्र विद्यार्थियों का अभियान अंतर्गत विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन की कार्यवाही की जाए। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की भी पहचान कर पुनः नामांकन करवाया जाना चाहिए  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा की महती आवश्यकता है। पन्ना जिले के विद्यार्थियों में भी प्रतिभा एवं आगे बढ़ने की ललक है। विभिन्न क्षेत्रों में यहां की प्रतिभा...