प्रवेश उत्सव के साथ हुआ स्कूल चलें हम का आगाज़ पन्ना विधायक ने छात्राओं को वितरित कीं निःशुल्क पुस्तकें एवं साइकिले

स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत बुधवार को शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय पन्ना में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नवीन प्रवेशित एवं कक्षोन्नति प्राप्त करने वाली छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरूस्कार का वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

पन्ना विधायक ने कहा कि सभी पात्र विद्यार्थियों का अभियान अंतर्गत विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन की कार्यवाही की जाए। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की भी पहचान कर पुनः नामांकन करवाया जाना चाहिए 
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा की महती आवश्यकता है। पन्ना जिले के विद्यार्थियों में भी प्रतिभा एवं आगे बढ़ने की ललक है। विभिन्न क्षेत्रों में यहां की प्रतिभाओं ने अपनी पहचान स्थापित की है। इस दौरान स्थानीय विधायक ने पुस्तकालय और वॉटर कूलर सुविधा का लोकार्पण कर छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया।

 संकुल प्राचार्य अमीनुद्दीन ने छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न मांगों के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सामूहिक स्वागत गीत प्रस्तुत कर भविष्य की कार्ययोजना भी साझा की गई।
प्रवेश उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, पार्षद संगीता राय, कलेक्टर ऊषा परमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित कैलाश गुप्ता तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे। इसके अलावा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से जिले के लिए नियुक्त ओआईसी भानुप्रकाश खरे, दर्शना साकरे, भारती श्रीवास्तव, पुष्पराज सिंह, विभूति मोहन पटेरिया, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, बालमुकुन्द तिवारी एवं बीआरसीसी कविता त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन संजय शर्मा द्वारा किया गया। जिले के अन्य विद्यालयों में भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

एकता रथ यात्रा पहुंची पन्ना बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

घायल बुजुर्ग की पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत, सलेहा थाने के बछरवारा गांव का मामला ll