अवैध गाँजा के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
स्टार न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो पन्ना।। पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ...