घायल बुजुर्ग की पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत, सलेहा थाने के बछरवारा गांव का मामला ll
👉 https://starnewsnetworks.com/panna-news/घायल-बुजुर्ग-की-पंद्रह-दि/🖕
स्टार न्यूज नेटवर्क ब्यूरो , पन्ना/ (www.starnewsnetworks.com) पन्ना, पन्ना।।सलेहा थाना अन्तर्गत ग्राम बछरवारा में 27 अगस्त को अंकित द्विवेदी ने गांव के ही अनुसूचित जाति के 65 वर्षीय बुजुर्ग शुकलाल चौधरी के ऊपर अकारण प्राण घातक हमला कर दिया था मृतक के ऊपर जब हमला किया गया तब वह बकरी चरा रहे थे बकरी चराते समय बछरवारा के अंकित द्विवेदी ने वृद्ध शुकलाल के ऊपर कई जगह धार दार हथियार से हमला किया गया था गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था घायल बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखकर पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रीवा मेडिकल कालेज रिफर किया गया था बुजुर्ग की स्थिति में तब भी सुधार नहीं हुआ तब फिर रीवा से जबलपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया बुजुर्ग जिंदगी और मौत की जगं लड़ते-लड़ते हार गया l
11 सितंबर को बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज शाम 7 बजे दम तोड़ दिया, मौत की खबर लगते ही बहुजन समाज पार्टी एवं भीम आर्मी ने सलेहा में आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी अंकित द्विवेदी की शीघ्र गिरफ्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने जिसकी जानकारी पन्ना पुलिस अधीक्षक को दीl पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में एसडीओपी गुनौर मान सिंह, पन्ना एसडीओपी एसपी सिंह बघेल, एसडीओपी राजेन्द्र मोहन दुबे सलेहा, तहसीलदार राजेश मेहरा सलेहा थाना पहुंचे और प्रदर्शन कारियों से बातचीत कर धारा 101 के तहत मामला दर्ज कर एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब कहीं समाजिक संगठनों द्वारा किए गया विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया l इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे , पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा इंतजाम हेतु मृतक घर में पुलिस बल तैनात किया गया।
Comments
Post a Comment