अजयगढ़ क्षेत्र में घटित हुई दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे की निर्मम हत्या, बलात्कार की आशंका।।
स्टार न्यूज नेटवर्क ब्यूरो , पन्ना/ (www.starnewsnetworks.com) पन्ना, अजयगढ़ थाना क्षेत्र के रहुनिया, माधौगंज वार्ड 13 में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोनू कुशवाहा (उम्र लगभग 28 वर्ष, पति नारायण) और उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और मृत महिला के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है, क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों में कोई अंकुश नहीं , जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, स्थानीय लोगों ने टी0आई0 हटाओ , नगर बचाओ की तख्तियां हवा में लहराकर अपने गुस्से का इज़हार किया । बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम 16-17 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी बख्त सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच को गति देने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया ह...